स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पंजाब सरकार ने मौजूदा सभी प्रतिबंधों को 31 मई तक बढ़ा दिया है। क्योंकि राज्य में कोविड-19 के संक्रमण की दर धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को निर्देश दिया कि सभी मौजूदा प्रतिबंधों को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन प्रतिबंध इस महीने के अंत तक चलेगा।