स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पंजाब पुलिस के इस हेड कांस्टेबल को बीच सड़क पर अंडा चोरी करते हुए किसी ने चुपके से कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कैमरे पर रिकॉर्ड हुए वीडियो में दिख रहा है कि हेड कांस्टेबल पुलिस कर्मी प्रीतपाल सिंह रोड किनारे गाड़ी में लदे अंडों के कैरेट से अंडे उठा-उठाकर अपनी पैंट की जेब में डाल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हेड कांस्टेबल जिस समय अंडों की चोरी कर रहा है उस समय रिक्शे का मालिक अपनी गाड़ी के पास मौजूद नहीं है और जैसे ही अंडों से भरे रिक्शे का मालिक अपनी गाड़ी के करीब आता है तो हेड कांस्टेबल एक ऑटो को रुकने का इशारा करता है और आगे निकल जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद पंजाब पुलिस ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। इस बारे में पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है।