टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जामुड़िया: आज रविवार को जामुड़िया के औद्योगिक क्षेत्र जादूडांगा स्थित तीन बड़े गैर सरकारी कारखानों में बाहर से आने वाले ट्रांसपोर्टिंग के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की ओर से स्थानीय ग्रामीण उत्तम कर्मकार ने कहा कारखानों में प्रयोग होने वाले सामानों को बाहर राज्यों से ट्रांसपोर्टिंग के माध्यम से लाया जाता है। ट्रांसपोर्ट वाहन के साथ बाहर राज्यों के ड्राइवर-खलासी भी आते है जो वाहन का सामान खाली होने तक कारखाने के बाहर इधर-उधर घूमते है। अगर किसी ड्राइवर या खलासी में कोरोना संक्रमण होता है तो यह संक्रमण इलाके में फैल सकता है। उन्होंने मांग किया कि कारखाना प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दें। बाहर राज्य से आने वाली गाड़ियों पर रोक लगाया जाए।