स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने एक और सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया। देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल 17 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है। इसे आगे बढ़ाने या खत्म करने को लेकर दिल्ली सरकार को रविवार को फैसला करना था। हालांकि संकेत पहले ही मिल गए थे कि आम आदमी पार्टी की सरकार यहां एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन आगे बढ़ा सकती है। हालांकि, दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है और रिकवरी रेट भी बेहतर हुआ है।