राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: आसनसोल के सलानपुर भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से शुक्रवार सलानपुर ब्लॉक के अछड़ा से रूपनारायण तक रैली निकली गई, रैली में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्रो खान एंव प्रदेश भाजपा के सधारण सचिव सायंतन बसु उपस्तिथ रहे। इस दौरान सौमित्रो खान ने कहा कि समय बदल गया है, तृणमूल कांग्रेस खत्म हो गई है, तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने के लिए लाइन लगाई हुई है। दीदी ने बंगाल के लोगों के विश्वास के साथ छल किया है। भतीजा सिर्फ कोयला, बालू चोरी, मवेशी की तस्करी में लगा है, पैसे के लिये भतीजा की सरकार है। बंगाल की जनता देखेगी की दीदी का भतीजा भाजपा में आने के लिए कतार में खड़ा दिखेगा। राज्य भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने कहा "सभी लोग जानते है, कि भाजपा 2021 में बंगाल में सरकार बना रही है।" इसलिए तृणमूल कांग्रेस को छोड़ भाजपा में आने की होड़ लगी है।