place Current Pin : 822114
Loading...


कल तक थी साख और हो गए राख

location_on ASANSOL access_time 18-Dec-20, 07:54 PM

👁 159 | toll 30



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: कहते है समय बड़ा बलवान। पांडवेश्वर में कल तक जिनकी तूती बोलती थी आज उनका पुतला दहन किया जा रहा है और लोग जश्न मना रहे है। पांडवेश्वर के विधायक जितेन्द्र तिवारी के तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को जितेन्द्र तिवारी के विधानसभा केंद्र पांडवेश्वर मे तृणमूल कांग्रेस की तरफ से एक "उत्सव महारैली" निकाली गयी। रैली के दौरान जितेन्द्र तिवारी का पुतला फुंका गया और महिला समर्थको के हाथो मे झाड़ू थमा कर विदाई करने को कहा गया। इस रैली का नेतृत्व पांडवेश्वर ब्लाक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती, हरेराम सिंह और अबु कर्नैल ने की। रैली मे हजारों तृणमूल समर्थक शामिल हुये। जितेन्द्र तिवारी के अपने भी अब बेगाने हो गए और उन्हें भी रैली मे देखा गया। जितेन्द्र तिवारी को मीरजाफर करार कर कोर्ट में एफिडेविट शुरू करने तक की सलाह दे दी गयी है। एएनएम न्यूज़ ने तिवारी से इस पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गयी पर वे कलकत्ता में होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play