स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज से व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी लागू हो रही है। आपको बता दें व्हाट्सएप ने कहा है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स के अकाउंट को डिलीट नहीं किया जाएगा, बल्कि कुछ सेवाएं बंद कर दी जाएंगी जिनमें मैसेज और कॉल जैसे सेवा शामिल हैं। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स का अकाउंट डिलीट कर दिया जाएगा।