स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि हम दिल्लीवासियों के लिए ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर बैंक शुरू कर रहे हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर मरीजों को ऑक्सीजन मिले। दिल्ली के हर जिले में 200 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर बैंक बनेंगे। जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर 2 घंटों में घरों तक पहुंचाए जाएंगे। बकौल केजरीवाल, आगामी 15 दिनों के दौरान 1000 आइसीयू बेड बनाए जाएंगे। डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान केजरीवाल ने ये जानकारी दी।