स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय मूल की नीरा टंडन को अहम जिम्मेदारी मिली। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया। नीरा को पूर्व में कई सांसदों के खिलाफ किए गए ट्वीट के कारण विरोध का सामना करना पड़ा था। इससे पहले नीरा को बाइडन द्वारा प्रबंधन एवं बजट कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था लेकिन विरोध के बीच मार्च में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था।