टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, अंडाल : ईसीएल के अंडाल इलाके के पराशकोल गांव मे भु धसान के कारण लोगों मे आतंक पसर गया। धसान से आतंकित ग्रामीणो ने स्थानीय जि एम बंगलो का घेराव कर विरोद दिखाया। पराशकोल गांव मे तकरीबन एक किलोमीटर के क्षेत्र मे दरारे आ गयी। गांव के सभी लोगो को इस धसान ने आतंकित कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त अजय ठाकुर इलाके के निरक्षण पर पंहुचे। धसान से नाराज स्थानीय लोगों का कहना है कि वह उनके पराशकोल गांव को दुसरा हरीशपुर बनने नही देंगे। इनका आरोप है कि ईसिएल के अधिकारीयो की मिली कोयला माफियायो द्वारा यहां कोयले का अवैध कारोबार किया जाता है। अगर कभी किसी ने इसका विरोध किया तो माफियायो द्वारा बमबारी कर लोगों को डराया जाता है। लोगो का साफ कहना था कि अगर एक घंटे के अंदर इनकी समस्या के प्रति ईसीएल ने ध्यान नहीं दिया तो वह अपने परिवार के साथ ईसीएल अधिकारियों के घरो मे घुस जाएंगे और उनको उनके घरो से निकाल कर खुद बस जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी यहां पिछले 70-80 सालो से रह रहे हैं। ईसिएल के खदान को बनाने के लिए उनके पुरखो ने जमीन दी थी मगर आज उनके सामने ईसीएल अधिकारियों की वजह से अस्तित्व का संकट पैदा हो गया है। इस संदर्भ मे अभी तक ईसीएल की कोई प्रतिक्रिया नही मिली है।