स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 2017 में मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर आज 24वां जन्मदिन मना रही है। वो एमबीबीएस स्टूडेंट रही हैं। मानुषी जल्द ही अक्षय कुमार के अपोजिट यशराज बैनर की फिल्म 'पृथ्वीराज' में दिखेंगी। 2016 में वो मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन कॉलेज फेस्टिवल के लिए चुनी गईं। इसके बाद फेमिना मिस इंडिया हरियाणा बनीं, फिर मिस इंडिया बनीं। उन्हें मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और वो जीतीं।