स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: विश्वास मत हारने के तीन बाद केपी शर्मा ओली फिर से नेपाल के प्रधानमंत्री बने। दरअसल, विपक्ष बहुमत नहीं हासिल कर सका। गुरुवार को रात नौ बजे का समय बीतने के बाद राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने केपी शर्मा ओली को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया। ऐसा उन्होंने देश के संविधान में प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए किया। ओली आज फिर से शपथ लेंगे।