स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं कोरोना देशवासियों को भयानक तस्वीरें दिखा रहा है। घटना ठाकुरपुकुर इलाके की है।
सूत्रों के अनुसार ठाकुरपुकुर के चंद्रपल्ली क्षेत्र निवासी एक लकवाग्रस्त वृद्ध महिला अपने कोरोना में मृत बेटे के शव के बगल में घंटों तक घर के नीचे पड़ी रही। सूत्रों ने यह भी बताया कि बूढ़ी मां खुद कोरोना से संक्रमित थीं। मां को बाद में नगरपालिका की ओर से एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके बेटे के शव को अस्पताल ले जाया गया।