एएनएम न्यूज़, आसनसोल ब्यूरो : अभिजीत और अमित तुलसियान ने दिया इस्तीफा। शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक के 24 घंटे भी नहीं बीते और पश्चिम बर्दवान जिले में तृणमूल के अंदर टूट शुरू हो चुकी है। दुर्गापुर से चंद्रशेखर बनर्जी का इस्तीफा दिए जाने के बाद कुल्टी इलाके से जिला कमेटी के दो पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। पश्चिम बर्धमान जिला तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से अभिजीत आचार्य उर्फ बाप्पा एवं कोषाध्यक्ष अमित तुलसियान उर्फ सोनू ने इस्तीफा दे दिया है।