स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन की कमी की शिकायतें मिल रही है। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "भारतीय राज्यों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक-दूसरे से प्रतियोगिता करने लड़ने के लिए छोड़ दिया गया हे। उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र से, महाराष्ट्र ओडिशा से, ओडिशा दिल्ली से लड़ रहा है। भारत कहां है? भारत की कितनी खराब छवि बनती है। भारत को एक देश के तौर पर सभी भारतीय राज्यों की तरफ से टीकों की खरीद करनी चाहिए।