स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इजरायल के रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा पट्टी में एंटी टैंक मिसाइलों का संचालन करने वाले हमास आतंकवादियों के एक और दस्ते को मार गिराया। गाजा में आईडीएफ जेट और हवाई जहाजों ने हमास के खुफिया कार्यालयों को निशाना बनाया। इज़राइल ने दावा किया कि उन्होंने इमारतों के अंदर नागरिकों को निकालने के लिए चेतावनी दी थी और उन्हें क्षेत्र से हटने के लिए पर्याप्त समय दिया।