स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पीएम किसान योजना के लाखों लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की इस साल की पहली किस्त इसी महीने 14 मई को खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह काम खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम मोदी 2000 रुपए की राशि ट्रांसफर करने के बाद चुनिंदा लाभार्थियों से बात भी करेंगे। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा।