स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की तबाही जारी है। इस बीच, महामारी की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जिसमें सबसे अधिक बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए बड़ा कदम उठाया गया है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (सीसीजीआई) ने 2 से 18 आयुवर्ग के लिए भारत बायोटेक की कोविड वैक्सीन के दूसरे/तीसरे चरण के लिए ट्रायल की मंजूरी दे दी। इसके बाद अब भारत बायोटेक 525 बच्चों पर यह ट्रायल करेगी।