place Current Pin : 822114
Loading...


रानीगंज में भी वैक्सीन की कालाबाजारी, लोगो का आरोप

location_on Raniganj, West Bengal access_time 13-May-21, 01:00 PM

👁 272 | toll 79



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, रानीगंज : कोरोना की रोकथाम के लिए चिकित्सक वैक्सीन को बेहद महत्वपूर्ण बता रहे हैं। मगर वैक्सीन को लेकर पुरे देश मे हाहाकार मचा हुआ है। रानीगंज भी इसका अपवाद नही है। पिछले कुछ दिनों से रानीगंज के आलूगोरिया स्तिथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की वैकसिन दी जा रही है। मगर लोगों का आरोप है कि वह रोज यहां आ रहे हैं। सुबह क्या देर रात से कतार मे खड़े हो रहे हैं मगर उनको वैक्सीन लगाया नहीं जा रहा है। यहां तक की जिनके दुसरे डोज की तारीख आ चुकी है या पार हो चुकी है उनको भी वैकसिन नही दिया जा रहा है। इनका आरोप है कि वह सुबह से कतार मे खड़े रहते हैं मगर बेरंग लौट जाते है। जबकि दोपहर दो ढाई के आसपास रसुकदार लोग आते हैं और वैकसिन लगाकर निकल जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि यहां से वैकसिन की काला बाजारी चल रही है। लोगो की मांग है कि जिनके दुसरे डोज की तारीख आ चुकी है कमसे कम उनको तो वैकसिन लगा दिया जाए। हमारे संवाददाता ने जब इस स्वास्थ्य केंद्र के एम ओ ड एस मंडल से बात की तो उन्होंने कहा कि कालाबाजारी के आरोप सरासर गलत है। ऐसा कुछ नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि उनके पास वैक्सीन की कमी है इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि आज और कल वैक्सीन नही लगेगा इसकी जानकारी देते हुए पहले ही नोटिस लगा दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि जो कतार में खडे हो रहे हैं उन्हीको वैक्सीन दी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और लोगों को समझा बुझाकर वापस भेजा।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play