स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सेलिब्रिटी अपने परिजनों या किसी जरूरतमंद की मदद के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं. क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी बुधवार को एक ट्वीट के जरिए रेमडेसिवीर इंजेक्शन की मांग की. हरभजन सिंह को कर्नाटक में एक रोगी के लिए इस इंजेक्शन की तलाश थी और उनकी मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद आगे आए.
हरभजन सिंह ने बुधवार को ट्वीट किया, 'एक रेमडेसिवीर इंजेक्शन की जरूरत है तुरंत. अस्पताल बसप्पा अस्पताल, ऐश्वर्या किले के नजदीक, चित्रदुर्गा, कर्नाटक.' हरभजन का ये ट्वीट पढ़कर सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए. सोनू सूद ने लिखा, 'भज्जी, इंजेक्शन पहुंच जाएगा.'