स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पंजाब में बढ़ते कोरोना वायरस का असर लगभग हर क्षेत्र को पड़ा है। ऐसे में सरकार की तरफ से भी कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए नए आदेश जारी किए जा रहे है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर स्कूलों को लेकर नियमों में बदलाव किया है। लुधियाना में अब सरकारी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक कर दिया गया है।