place Current Pin : 822114
Loading...


कारखाने के सामने स्थानीय आदिवासी लोगो ने किया धरना प्रदर्शन

location_on Jamuria, ASANSOL access_time 12-May-21, 02:21 PM

👁 195 | toll 41



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जमुड़िया : आज जमुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के इकड़ा इलाके मे बने फेरोटेक कारखाने के सामने स्थानीय हरमाडांगा आदिवासी पाड़ा के लोगो ने कारखाने के गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया और आवाजाही रोक दी। इस संदर्भ मे स्थानीय निवासी विजय हांसदा ने कहा कि कारखाना प्रबंधन अपने कारखाने से निकले गर्म राख और कचरे को इलाके मे कहीं भी फेंक देता है। उन्होंने कहा कि कारखाना द्वारा इस तरह इधर उधर राख फेंक देने से लोगों को परेशानी होती है। अभी कुछ ही दिनों पहले हरमाडांगा गांव के दो युवक लखिसर मुर्मु लखिनारायण हांसदा पैर फिसलकर गर्म राख मे गिर गये थे जिससे उनके पैर बुरी तरह से झुलस गये थे। वह आसनसोल जिला अस्पताल मे भर्ती है, मगर एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी उनकी शारीरिक हालत मे सुधार नही हुवा है। उनकी प्रबंधन से मांग थी कि कारखाना प्रबंधन जब तक वह ठिक नही होते उनका खर्च वहन करे और जब वह ठिक हो जाएं तो उनके रोजगार की व्यवस्था करें।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play