स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सोनू सूद ने पहले चीन की मदद से भारत तक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स मंगाए और अब उन्होंने देशवासियों की मदद करने के लिए फ्रांस से भी ऑक्सीजन प्लान्ट्स मंगवाए हैं। सोनू सूद ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बारे में बताया। सोनू ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए कई सारे ऑक्सीजन प्लांट्स मंगाए गए। इससे देशभर में जो ऑक्सीजन की शॉर्टेज है उसका समाधान मिल जाएगा।