स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सोना खरीदने का यह शानदार मौका है, बुधवार को सोने की कीमत में और भी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX में सोने का मूल्य 311 रुपये और टूट गया। बता दें कि मंगलवार को सोना 47,640 प्रति 10 ग्राम के निशान पर बंद हुआ था। आपको बता दें कि अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। उस हिसाब से तब से अब तक सोना करीब 9,000 रुपये सस्ता हो चुका है। हालांकि, चांदी की कीमत लगातार बढ़ रही है और इसमें 338 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। मंगलवार को चांदी की कीमत 71,882 प्रति किलोग्राम थी।