स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राज्य में बड़े पैमाने पर हो रहे राजनीतिक उठा पटक से राज्य प्रशासन दुविधा में है। राज्य की नौकरशाही में वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, जिलों में कार्य कर रहा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बीच विशेष रूप से उन तनाव की स्थिति बनी रहती है। एएनएम न्यूज़ को करीबी सूत्रों से पता लगा है कि उन पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की सूचि बनायीं जा रही है जो सत्तारूढ़ दल के करीबी है और उनकी इशारो पर पर कार्य कर रहे हैं। "राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, कई आईपीएस और आईएएस अधिकारी मौके की नज़ाकत को भांपते हुए भाजपा पर डोरे डालना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से उधेड़-बुन में है। एक पुलिस अधीक्षक की माने तो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कोई निर्णय से बच रहे हैं, जिससे जूनियर अधिकारी दुविधा में है। जूनियर आईपीएस अधिकारी पुलिस निदेशालय में एक सीनियरअतिरिक्त डीजीपी की ओर उंगलियां उठाते हुए आरोप लगा रहे हैं कि वह `गलत सूचनाएँ और गलतियाँ' करते है। यह भी आरोप हैं कि विशेष आईपीएस अधिकारी राज्य पुलिस को " मुट्ठी भर मंडली की मदद से चला रहा है। ''