स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मणिपुर पुलिस ने कोविड निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कानून, 2005 और अन्य संबंधित कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक प्रेस विज्ञप्ति में मणिपुर पुलिस के कोविड-19 के लिए नोडल अधिकारी और पुलिस महानिरीक्षक आईजीपी ने बताया कि पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने बालो को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने और थूकने, गंदगी फैलाने के आरोप में सोमवार को 282 लोगों को गिरफ्तार किया।