स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की कमी को सामान्य करने के लिए केंद्र सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। ऐसा ही एक मामला अब आंध्र प्रदेश में तिरुपति में सामने आया है, जहां एक सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी कोरोना संक्रमित मरीज चित्तूर जिले के तिरुपति के रुइया अस्पताल के ICU वॉर्ड में भर्ती थे। चित्तूर जिले के कलेक्टर हरिनारायण ने मीडिया को बताया कि बीती रात सोमवार को रात 8 बजे केवल 5 मिनट के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में मामूली गिरावट आई थी, जिससे कोरोना संक्रमण का उपचार करा रहे 11 मरीजों की मौत हो गई।