टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: कोरोना से लड़ने के लिए अब पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार सुबह पश्चिम बर्दवान जिला शासक विभु गोयल ने अंगदपुर रातुड़िया औद्योगिक क्षेत्र में एक इस्पात कारखाने पंहुचे। उनके साथ दुर्गापुर के जि एस टि दफ्तर के अधिकारी दुर्गापुर के महकमा शासक अर्घ्यभुषण काजी सहित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी भी उपस्थित थे। जिला शासक ने इसके बाद कारखाने के अंदर इंडस्ट्रीयल आक्सीजन विभाग का दौरा किया और कारखाने के प्रबंधन ओ तलब किया। पश्चिम बर्दवान जिला शासक विभू गोयल ने कारखाना प्रबंधन को हिदायत दी कि उनके पास जो आक्सीजन सिलिंडर मौजूद है उनको कोरोना महामारी मे पनपे आक्सीजन की कमी को पुरा करने के लिए देना होगा। प्रबंधन ने करीब 200 सिलिंडर सरकार को निशुल्क देने का वादा किया। जिला शासक ने कहा कि आक्सीजन की काला बाजारी को रोकने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। जिला शासक ने बताया कि इस जिले मे आक्सीजन की काला बाजारी नही हो रही है। मगर आज के अभियान को लेकर एक सवाल खड़ा हो रहा है कि रातुड़िया अंगदपुर औद्योगिक क्षेत्र मे इतने कारखाने होने के बाद भी जिला प्रशासन के अधिकारी सिर्फ इसी कारखाने मे क्यु आए।