स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना के दुसरे लहर को देखते हुए प्रशासन के साथ साथ हर कोई इस भयंकर समय से उबरने की कोशिश मे लगा हुआ है। इसी क्रम में आज जमुड़िया के नवनिर्वाचित विधायक हरेराम सिंह ने अपने हाथों से पुरे जमुड़िया बाजार इलाके मे सैनिटाईजेशन का काम किया। हरेराम सिंह के नेतृत्व मे यह अभियान जमुड़िया बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य बाजार सिनेमा मोड़ होते होई फिर बस स्टैंड पर आकर खत्म किया। इसके साथ ही करीब 5 हजार मास्क बांटे गए। लोगो को कोरोना को लेकर जागरुक करने के इरादे से जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने अपने हाथों बिना मास्क के घुम रहे लोगों को मास्क पहनाया और कोरोना को परास्त करने के लिए सरकारी दिशा निर्देशो का पालन करने को लेकर जागरुक किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस वक्त सिर्फ हिंदुस्तान बी नहीं पुरे विश्व पर कोरोना महामारी ने कहर बरपाया है। यह वक्त आपसी रंजीश मे उलझने का नहीं है। अभी सबको एकजुट होकर इस महामारी को दुर करना है इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। हरेराम सिंह ने खासकर जनता से आंशिक लाकडाउन और कोरोना से जुड़े अन्य सरकारी कानूनो का पालन करने की अपील की। इस मौके पर पुर्व बोरों चेयरमैन शेख शानदार आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य पुर्णशशि राय, शेख शमसुल, मामुन रशीद, सैयद मोफिज, सत्यनारायण रवानि, बिजय गुप्ता सैनिटाईजेशन के प्रभारी निर्मल मंडल सुपरवाईजर बिजय बाउरि, मह कलीम आदि उपस्थित थे।