स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सेना ने अनंतनाग में भीषण मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने नीलम नदी को पार किया था। एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष बलों ने जब आतंकवादियों को रोकना की कोशिश की तभी मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों के सूत्रों के मुताबिक, तीनों आतंकवादियों की पहचान कोकरनाग के इलियास धर, श्रीनगर के उबैद सफी और कुलगाम के अकीब लोन के रूप में की गई है। संयुक्त बल क्षेत्र की तलाशी कर रहे हैं और इलाके में अभी भी गोलीबारी जारी है।