स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देशभर में प्रतिदिन लगभग एक हजार रेलकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। पिछले साल से अबतक 1,952 रेल कर्मचारियों की कोरोना से मौत हो गई है। रेल बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि, "इस समय हम लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन हमारी हालात भी अच्छी नहीं है। रोजाना लगभग एक हजार कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं।"