स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना संकट के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स) पर सोना वायदा 0.05% गिरकर 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी वायदा 0.24% गिरकर 71,373 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। स्पॉट गोल्ड $ 1,836.26 प्रति औंस पर स्थिर था। वहीं अमेरिकी सोना वायदा 0.1% नीचे 1,836.40 डॉलर प्रति औंस पर था।