स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 3 लाख 29 हजार 942 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 2,29,92,517 पहुंच गए हैं, जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,90,27,304 हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 3,56,082 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। 3,876 नई मौतों में महाराष्ट्र के 549, पंजाब के 198, छत्तीसगढ के 172, केरल के 65, कर्नाटक के 596, तमिलनाडु के 232, दिल्ली के 319, हरियाणा के 161, मध्य प्रदेश के 81, यूपी के 278, पश्चिम बंगाल के 134 और आंध्र प्रदेश के 84 लोग शामिल हैं।