स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: फिलिस्तीनी उग्रवादियों ने इजरायल पर चार रॉकेट दागे। हमले में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। रविवार की रात को गाजा पट्टी से अश्कलोन शहर और आसपास के समुदायों की ओर दो रॉकेट दागे गए। वहीं अन्य दो रॉकट आधी रात से पहले दागे गए थे। रॉकेट का धमाका गाजा के अंदर हुआ। द टाइम्स ऑफ इजराइल और इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने जानकारी दी।