टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : आसनसोल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने तृणमूल नेतृत्व पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझे जिलाध्यक्ष का पद छोड़ना पड़े तो 1 मिनट का समय नहीं लगेगा। मुझे डर दिखाकर और रखा नहीं जा सकता है। पार्टी का समर्थन निश्चित था, लेकिन हमारा व्यक्ति छवि भी इतनी खराब नहीं थी, जनता के प्रति हमारी जवाबदेही थी। जनता को जो वादा किया था, उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है।