place Current Pin : 822114
Loading...


हुक्का बार पर चला पुलिस का डंडा

location_on Durgapur access_time 16-Dec-20, 10:09 AM

👁 387 | toll 196



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : दुर्गापुर में पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दुर्गापुर के सिटी सेंटर अंबुजा इलाके में एक अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने अपना जब शिकंजा कसा तो वहां पर मौजूद लोग भागते नजर आए। पुलिस सूत्रों की माने तो दुर्गापुर के सिटी सेंटर इलाके में बिना किसी अनुमति के कई हुक्का बार चलाए जा रहे हैं। आपको बता दें दुर्गापुर नगर निगम की ओर से पहले ही इलाके में चल रहे हैं दो हुक्का बारों को बंद करने का निर्देश दिया गया था। कुछ दिन बंद रहने के बाद फिर से एक बार हुक्का बार तरीके से चालू किया गया था। दुर्गापुर नगर निगम के निर्देश के बावजूद किस तरह से यह हुक्का बार संचालित होते हैं इस पर दुर्गापुर वासी सवाल उठा रहे हैं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play