टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, रानीगंज : कोरोना की दुसरी लहर को देखते हुए प्रशासन तो अपनी तरफ से इस पर काबु पाने के लिए पुरी कोशिश कर ही रही है मगर राजनीतिक दलों की तरफ से भी अपने स्तर पर कई अभियान चलाए जा रहे है। इसी क्रम मे आज रानीगंज के राजबाड़ी इलाके के बाबु पुर बाउरि पाड़ा क्षेत्र मे आसनसोल के पुर्व माकपा सांसद वंश गोपाल चौधरी के नेतृत्व में सैनिटाईजेशन का काम किया गया। माकपा कर्मीयों ने इस क्षेत्र के चप्पे चप्पे को सैनिटाईज किया। इसके साथ ही माकपा कर्मीयों ने आने जाने वाले लोगों को मास्क और सैनिटाईजर भी बांटे। वंश गोपाल चौधरी के नेतृत्व में माकपा कर्मीयों ने लोगों को कोरोना के मद्देनजर सभी सरकारी नियमो का पालन करने की अपील की। उन्होंने सबको मास्क पहनने सोशल डिसटेनशिंग का पालन करने और सैनिटाईजर का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। इस मौके पर हेमंत प्रभाकर सहित तमाम स्थानीय माकपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।