स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ताजा खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। यहां लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले यूपी में 10 मई को सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया था। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल बताया है कि प्रदेश में लगाए गए आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।