राहूल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर: कोरोना से साथ मिलकर लड़ने और जितने के लिए आया है सालानपुर तृणमूल कांग्रेस। सालानपुर तृणमूल कांग्रेस के ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्षेत्र के लोगो को कोविड 19 से होने वाली सभी समस्याओं के निदान के लिये हेल्पलाइन नंबर जारी किया। इस दौरान मुख्य रूप से बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के सहियोग से रूपनारायणपुर आईटीआई स्तिथ कोविड 19 मरीजो के लिये अस्थायी 10 बेड का आइसोलेशन सेंटर का निर्माण सहित ब्लॉक क्षेत्र के लोगो को चिकित्सा, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस, अंतिम संस्कार तथा भुखमरी से बचाव के लिए सात हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। हेल्पलाइन नम्बर इस प्रकार है 9836666699, 9002945755, 9564933588, 9933818399, 8116043998, 9932117338, 8918401915 (एम्बुलेंस)।
अधिक जानकारी के लिए: https://anmnewshindi.in