place Current Pin : 822114
Loading...


क्या करेंगे राजीव बनर्जी ?

location_on west bangal access_time 08-May-21, 06:13 PM

👁 135 | toll 69



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राजीब बनर्जी कहां हैं? पिछले कुछ दिनों में इस दल बदलू राजनेता से कुछ भी नहीं सुना गया है। हावड़ा के डोमजूर में स्थानीय बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि बनर्जी हारने के बाद उन्हें छोड़ दिया है। टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए नेता भगवा पार्टी में अच्छे स्थान पर थे, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक मंच वे लगातार नज़र आते थे। भाजपा के एक अंदरूनी सूत्र ने दावा किया कि बनर्जी चुनावों के लिए पार्टी का टिकट पाने के लिए अपनी कुछ सिफारिशों को आगे बढ़ाने में सफल रहे। " वे राजनीति में अच्छे स्थान पर थे और उनके जैसा हर कोई जो टीएमसी से भगवा पार्टी में शामिल हुए थे, हार गए। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कहा " अब अपने पुराने मित्रों और शुभचिंतकों के संपर्क में है बनर्जी और घर वापसी के फिराक में हैं। " राजीब बनर्जी हालांकि टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play