place Current Pin : 822114
Loading...


सालानपुर तृणमूल कांग्रेस ने कोरोना संकट पर हेल्पलाइन नंबर किया जारी

location_on salanpur access_time 08-May-21, 02:47 PM

👁 149 | toll 42



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर :कोविड-19 को लेकर सालानपुर तृणमूल कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्र के लोगो को कोविड-19 से होने वाली सभी समस्याओं के लिये जारी किया हेल्पलाइन। शनिवार सालानपुर तृणमूल कांग्रेस द्वरा रूपनारायणपुर स्तिथ पार्टी कार्यलय में संवानदाता सम्मेलन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के सहियोग से रूपनारायणपुर आई टी आई स्तिथ कोविड-19 मरीजो के लिये अस्थायी 10 बेड का आइसोलेशन सेंटर का निर्माण सहित ब्लॉक क्षेत्र के लोगो को चिकित्सा, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस, अन्तिम संस्कार तथा भुखमरी से बचाव हेतु सात हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। हेल्पलाइन नम्बर इस प्रकार है 9836666699, 9002945755, 9564933588, 9933818399, 8116043998, 9932117338, 8918401915(एम्बुलेंस)। संवानदाता सम्मेलन में सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान ने कहा कि क्षेत्र कोविड19 से लोग को डरने की नही पर सावधान रहने की जरूरत है, हमारे विधायक के उपस्थिति में बीडीओ कार्यलय में एक बैठक में कोविड-19 सम्बंधित सभी बिषयों पर चर्चा किया गया जिसके बाद क्षेत्र में आइसोलेशन सेंटर, एम्बुलेंस, एंव लोगो की सेवाओं के लिए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नंबर जारी किया गया है जिसपे क्षेत्र के लोग 24 घण्टे सेवा पायेंगे, किसी भी परिस्थितियों में हम क्षेत्र के लोगो के साथ है । वही तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक महासचिव ने लोगो को निश्चिन्त घर मे ही रहने की बात कही, साथ ही तृणमूल कांग्रेस को भारी वोट से जितने की धन्यवाद करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस कोविड19 के स्तिथी में शुरू से साथ है और आगे भी रहेगी। क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को घर तक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये हमलोग 24 घण्टे उपलब्ध रहेंगे, हमलोगों प्रयाश कर रहे कि क्षेत्र में वेक्सीन की जो दर 200 प्रतिदिन है उसे जल्दी बढ़ाया जाए , साथ ही मेरा लोगो से अपील है घर मे रहे, और बाहर बिना मास्क के ना निकले। आज जो कोरोना राज्य में फैला है इसका पूर्ण रूप से प्रधानमंत्री भाजपा के नेता एंव चुनाव आयोग है जिन्होंने ने लोगो को मौत के कुएं में धकेल दिया है। हमलोग स्तिथि को काबू में करने का लगतार प्रयाश कर रहे है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play