स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: लॉकडाउन के विरोध में पंजाब में किसान संगठनों ने आज पूरे राज्य में बाजार खुलवाने की मुहिम शुरू की। पंजाब सीएम ने किसानों से सख्ती से निपटने के निर्देश पुलिस को दिए। किसान 10 मई व 12 मई को दिल्ली बॉर्डर के धरनास्थलों पर जुटेंगे। दरअसल, 32 किसान संगठनों ने व्यापारियों का आह्वान करते हुए कहा था कि सरकार लॉकडाउन के नाम पर आम आदमी को बर्बाद करना चाहती है।