स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सीमा ने यूरोपीय चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पोलैंड की अन्ना लुकासियाक को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। सीमा बिस्ला टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारत की चौथी महिला पहलवान बनी जिसने वर्ल्ड ओलंपिक क्वालीफायर के 50 किलोवर्ग के फाइनल में जगह बनाई है जबकि सुमित मलिक को घुटने की चोट के कारण फाइनल से पीछे हटकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ गया।