स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार में कोरोना का कहर जारी है. रोजाना सैकड़ों नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, संक्रमण की जद में आकर मरने वालों की संख्या अब डराने लगी है। इसी क्रम में शनिवार को जेडीयू के एमएलसी तनवीर अख्तर का निधन हो गया। तनवीर कोरोना संक्रमित थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 23 अप्रैल से ही उनका इलाज चल रहा था।