टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : जामुड़िया के बिरकुल्टी गांव मे अवैध तरीके से चल रहे बालू घाट के स्थानीय लोगों ने अपना गुस्सा दिखाया। ग्रामीणों ने बालू निकालने और परिवहन के काम को रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि घाट प्रबंधन के पास इस काम के लिए कोई वैध कागजात नही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार बार बोलने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चार बड़ी बड़ी मशीनो से बालू निकालने से नदी कही 20 तो कही 30 फीट गहरी हो गयी है जिसे ग्रामीणों को मुश्किलो का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा नदी पर आने जाने के लिए अस्थायी मार्ग बनाने से नदी के बहाव की दिशा बदल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ सालो मे अजय नदी मे दो युवको की डुबने से मौत हो गयी। इसके साथ ही ओवरलोडिंग और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों को ताक पर रखकर रेत का खनन किया जा रहा है और प्रशासन मूक दर्शक बानी हुई है। आये दिन यहां छोटे बड़े हादसे हो रहे हैं। इस संदर्भ मे घाट के प्रबंधन की कोई प्रतिक्रिया नही मिल पायी है।