स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत की मानवीय सहायता के रूप में पोलैंड भी आगे आया है। शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में पोलैंड से कुल 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर यहां पहुंचे हैं। इस दाैरान विदेश मंत्रालय (एमईए) के आधिकारिक प्रवक्ता, अरिंदम बागची ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस समर्थन के लिए हमारे यूरोपीय संघ के साथी, पोलैंड को धन्यवाद है। इससे पहले एक शिपमेंट में 449 वेंटिलेटर, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य चिकित्सा आपूर्ति के साथ नीदरलैंड से भारत में पहुंचे।