स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,14,188 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,14,91,598 हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे के दौरान 3,915 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,34,083 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है।