स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,86,01,699 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,26,490 सैंपल पिछले 24 घंटे में टेस्ट किए गए। जबकि बीते 24 घंटे के दौरान 3,915 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,34,083 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है।