स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोविड-19 की वैक्सीन खरीद से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने सरकार द्वारा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को दिए गए टीके के ऑर्डर, आपूर्ति, बिल और भुगतान जैसी जानकारी शामिल है। सरकार द्वारा साझा की गई डिटेल्स के अनुसार, केंद्र ने सीआईआई को कोविशील्ड वैक्सीन की 26.60 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है। इन 26.60 करोड़ खुराक में से, 14.344 करोड़ खुराक की आपूर्ति की गई है और इसकी कीमत 2353.09 करोड़ रुपए है। हालांकि, केंद्र द्वारा भुगतान की गई कुल राशि 3639.67 करोड़ है, जिसमें अतिरिक्त 11 करोड़ खुराक का भुगतान भी शामिल है। ये अतिरिक्त खुराक मई, जून, जुलाई 2021 में डिलीवर की जाएंगी।
अधिक जानकारी के लिए: https://anmnewshindi.in