स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के 2.67 करोड़ किसानों को इस हफ्ते बड़ी राहत मिलने जा रही है। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली क़िस्त मिलने वाली है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लाभार्थी किसानों को 2000 रुपए की क़िस्त शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।